@शब्द दूत ब्यूरो (07 अक्टूबर 2023)
काशीपुर। ग्यारह वर्षीय ऋतिक ने अपने जन्मदिन पर राजकीय चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए।
वार्ड नंबर एक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता व देवसेना संगठन के मंत्री शंभू लखेड़ा के ग्यारह वर्षीय पुत्र ऋतिक का कल ग्यारहवां जन्म दिन था। पिता सामाजिक कार्यकर्ता हैं तो उन्होंने पुत्र का जन्म दिन एक ख़ास तरीके से मनाने का निश्चय किया। ग्यारह वर्षीय ऋतिक ने भी पिता के इस फैसले का समर्थन करते हुए अपना जन्मदिन दिन दोस्तों के बीच मनाने की जगह राजकीय चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर मनाने की बात मानी। हालांकि शाम को दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ केक भी काटा। पर समाज सेवा का ये जज्बा ऋतिक लखेड़ा के मन में छोटी सी उम्र से जगा कर उसके माता-पिता उसे अच्छे संस्कारों का ज्ञान दे रहे हैं।
ऋतिक और उसके पिता शंभू लखेड़ा के साथ आये जगदीश चन्द्र बौड़ाई,टी वी अभिनेता जय दीप ढौंडियाल,कु कुसुमलता बौड़ाई समेत अनेक लोगों ने ऋतिक की सराहना की।