Breaking News

नेपाल में क्यों आते हैं भूकंप और क्यों होती है भूकंप से सबसे ज्यादा तबाही

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (04 अक्तूबर, 2023)

नेपाल में भूकंप आते रहते हैं और इसीलिए उसे दुनिया से सबसे ज़्यादा भूकंप संभावित इलाकों में एक माना जाता है। लेकिन वहां इतने भूकंप क्यों आते हैं, ये समझने के लिए आपको हिमालय को देखना होगा। इस क्षेत्र में पृथ्वी की इंडियन प्लेट (भारतीय भूगर्भीय परत) यूरेशियन प्लेट के नीचे दबती जा रही है और इससे हिमालय ऊपर उठता जा रहा है।

हर साल लगभ पांच सेंटीमीटर ये प्लेट यूरेशियन प्लेट के नीचे जा रही है और इससे हर साल हिमालय पांच मिलीमीटर ऊपर उठता जा रहा है। इससे वहां के चट्टानों के ढांचे में एक तनाव पैदा हो जाता है। जब ये तनाव चट्टानों के बर्दाश्त के बाहर हो जाता है तो ये भूकंप आता है।

अभी दुनिया में कोई भी वैज्ञानिक ये अंदाजा नहीं लगा सकता है कि दुनिया में कब कहां और कितनी तीव्रता वाला भूकंप आएगा, लेकिन वैज्ञानिक इतना जरूरत मानते हैं कि हिमालयी क्षेत्र में बड़ा भूकंप आने की आशंका है। वैज्ञानिक प्रयास कर रहे है कि कोई ऐसा तरीका तलाशा जाए जिससे भूकंप के आने की संभावना का पता लगाया जाए, लेकिन अभी इसमें कोई कामयाबी नहीं मिली है।

Check Also

दिनेशपुर :अवैध अस्पताल पर प्रशासन का छापा, गर्भपात और ऑपरेशन की आशंका में लाइफलाइन हॉस्पिटल सील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) दिनेशपुर (ऊधमसिंहनगर)। जिलाधिकारी के निर्देश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-