@शब्द दूत ब्यूरो (03 अक्टूबर 2023)
काशीपुर। अखिल ब्राहमण उत्थान महासभा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कलश मंडप काशीपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रपिता गांधी जी एवं शास्त्री जी की फोटो पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद वक्ताओं ने उनके विचारों पर प्रकाश डाला। देश भक्ति के गीतों की पंडित पंकज पंत पंडित विमल गुडि़या एवं श्रीमती लता शर्मा द्वारा प्रस्तुति की गयी।कार्यक्रम का संचालन पंडि़त आर. सी त्रिपाठी द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम में अखिल ब्राहमण उत्थान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं विशाल शर्मा का स्वागत किया गया । हरिद्वार में ब्राहमण महाकुम्भ के सफल आयोजन उनके नेतृत्व के लिए बधाई दी गई। प्रदेश महामंत्री उमेश जोशी (एडवोकेट) ने हर्ष जताते हुए कहा कि ब्राह्मणों ने जो हरिद्वार में एकता दिखाई है उससे सिद्ध होता है कि पूरे देश का ब्राह्मण अब एक हो चुका है।
कार्यक्रम में पंडित विशाल शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष, हेम भट्ट,उमेशजोशी एडवोकेट ,डाक्टर दीपिका गुडि़या आत्रेय, आर सी त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा एडवोकेट, डा गिरीश तिवारी , लता शर्मा लता तिवारी, विमल गुडि़या, बी बी भट्ट,प्रदीप जोशी, विकल्प गुड़िया सुधा राय,शालिनी कचौरिया,सुखवर्षा पंत, योगेश जोशी,पंकज पंत मोहन चंद पपने भास्कर त्यागी,सुधा शर्मा, शुभ्रा शर्मा ,सतीश चंद्र लखचोरा, रवि पपने,विशेष चंद्र शर्मा, पंकज पंत हरदीप शर्मा ज्योति शर्मा सीमा शर्मा निशा शर्मा केशव शर्मा नरेश शर्मा अभिषेक शर्मा नक्षत्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर महानगर अध्यक्ष पं शैलेंद्र मिश्रा एडवोकेट ने ब्राह्मण महाकुंभ के लिए विशेष योगदान देने वालों मुख्यतः दीपिका गुड़िया लता शर्मा बसंत बल्लभ भट्ट लता तिवारी एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और ब्राह्मण महाकुंभ को सफल बनाने में सभी सहयोग कर्ताओं को धन्यवाद दिया।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal



