Breaking News

लंदन में सीएम धामी प्रवासी उत्तराखंडियों से मिलकर भावविभोर हुए, विदेश में भी पर्वतीय संस्कृति अपनाना सुखद, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2023)

लंदन। इन्वेस्टर्स समिट में ब्रिटेन की यात्रा पर गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वहां विदेशी निवेशकों से मिलकर तो उत्साहित हुए ही साथ में वहां प्रवासी उत्तराखंडियो से भी खासे प्रभावित हुए। लंदन में उत्तराखंड की संस्कृति को अपनाते लोगों को देखकर उन्हें सुखद आश्चर्य हुआ और इसके लिए उन्होंने अपने एक संदेश में अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री कहा कि जिस अपनत्व भाव से उनका स्वागत किया गया उससे वे भाव विभोर हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लीडरशिप में विश्व के सभी देशों में रह रहे भारतीयों में गौरव की भावना बढ़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशों में रह रहे उत्तराखंड के प्रवासी भाई बहन , उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लंदन भ्रमण बहुत ही सफल रहा है। निवेशकों से उत्साहवर्धक बात हुई है। निवेश पर महत्तवपूर्ण एमओयू हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में राज्य का विकास हुआ है। राज्य सरकार ने 27 नीतियां बनाई है। लैंड बैंक भी तैयार किया है। मुख्यमंत्री ने निवेशकों से उत्तराखंड में आकर निवेश करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर प्रकार का सहयोग निवेशकों और उद्यमियों को देगी।

Check Also

जब इंदिरा गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी के सिर पर तान दिया था छाता, राजनीतिक मतभेद थे आज की तरह व्यक्तिगत शत्रुता नहीं, क्या है इस तस्वीर की पूरी कहानी?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारतीय राजनीति का इतिहास केवल सत्ता परिवर्तन, चुनावी संघर्ष …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-