Breaking News

विधानसभा अध्यक्ष की मदन बिष्ट को नसीहत, कहा हद में रहना जरूरी

@शब्द दूत ब्यूरो (24 सितंबर, 2023)

द्वाराहाट से कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट का वीडियो पर सियासत जारी है। इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर के साथ हुए विवाद पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने भी मदन बिष्ट पर सवाल उठाए हैं और हद में रहने की नसीहत दी है।

स्पीकर ऋतु खंडूरी ने साफ किया है कि विधायक हों या अधिकारी सभी को मर्यादा में रहकर व्यवहार करना चाहिए और शब्दों की लक्ष्मण रेखा भी पार नहीं करनी चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वीडियो में जो दिख रहा है उसकी उम्मीद किसी भी विधायक से नहीं की जा सकती। स्पीकर ने ये भी कहा कि नाराजगी जताने का तरीका सामान्य भी हो सकता है किसी को भी हायतौबा मचाने की जरूरत नहीं‌ है।

मदन बिष्ट के वायरल वीडियो पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी बयान सामने आया है। धामी ने विधायक के रवैये को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। धामी ने कहा कि जिस तरीके से वीडियो में विधायक नजर आ रहे हैं सभ्य समाज में इसकी किसी को भी इजाजत नहीं दी जा सकती।

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-