Breaking News

आरटीआई में बड़ा खुलासा:69 लाख रुपए में 168 चूहे पकड़ लिये उत्तर रेलवे ने ,तीन साल में हुआ इतना काम और खर्च

@शब्द दूत ब्यूरो (17 सितंबर 2023)

लखनऊ। एक चूहा पकड़ने में आप कितना खर्च कर सकते हैं? आप कुछ कहें उससे पहले हम आपको बता दें कि एक चूहा 41 हजार रुपए में पकड़ा गया। भ्रष्टाचार का उदाहरण भारतीय रेलवे ने पेश किया। 168 चूहे यहां 69 लाख में पकड़े उत्तर रेलवे ने। और ये खुलासा एक आरटीआई से हुआ है।

आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर रेलवे ने 3 साल में 69 लाख रुपये खर्च कर दिए हैं। इसके जरिए 3 साल में 168 चूहों को पकड़ा गया है। हैरानी की बात है कि इस अनुसार एक चूहे को पकड़ने के लिए रेलवे का 41 हजार खर्च हुआ है। ये आरटीआई चंद्रशेखर गौर ने लगाई है।

आपको बता दें कि अभी ये केवल एक आरटीआई का जबाब है दो आरटीआई और लगी हैं जिनके जबाव नहीं आये हैं। चंद्रशेखर गौड़ ने फिरोजपुर और मुरादाबाद डिवीजन में भी चूहों को पकड़ने पर हुये खर्च की जानकारी आरटीआई के जरिए मांगी है। अभी यहां से उन्हें कोई जबाब नहीं मिला है।

 

Check Also

उत्तराखंड में एस आई आर को लेकर हलचल: मस्जिदों में लगे पोस्टर, दस्तावेज तैयार रखने की अपील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 मई 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-