Breaking News

पीएम मोदी से लेकर तमाम केंद्रीय मंत्रियों , राजनेताओं, मुख्यमंत्रियों ने दी जन्मदिन पर सीएम धामी को बधाई, देखिए वीडियो 48 वें जन्मदिन पर 48 किलो का लड्डू भेंट किया

@शब्द दूत ब्यूरो (16 सितंबर 2023)

देहरादून। इसमें कोई संदेह नहीं कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश-भर में एकमात्र लोकप्रिय युवा मुख्यमंत्री के रूप में जाने जाते हैं। आज उनके 48 वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत तमाम केंद्रीय मंत्रियों समेत देश के हर सूबे के मुख्यमंत्री और राजनेताओं ने उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। आज दिन भर पुष्कर सिंह धामी को शुभकामनाएं मिलती रहीं। उत्तराखंड में जगह-जगह पर उनके जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  शुभकामनाएं देते हुए कहा-‘उत्तराखंड के विकास के लिए आपके प्रयास सराहनीय हैं।

पीएम मोदी की शुभकामनाओं के जबाव में मुख्यमंत्री ने कहा कि -‘प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हम उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ बनाने हेतु प्रतिबद्ध हैं।

गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें जन्म दिन पर शुभकामनाएं प्रेषित की। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह सहित तमाम केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘आप युवाओं की आकांक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए उत्तराखंड के विकास के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं’। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री की ओर से मिली शुभकामनाओं के लिए उनका आभार प्रकट करते हुए कहा कि ‘आपके आशीष एवं स्नेहपूर्ण शुभकामनाओं के लिए हृदय की गहराइयों से आभार।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हम उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के प्रति आपके विशेष लगाव एवं चुनौतियों का सामना करने में आपका सानिध्य मुझे सदैव “सशक्त उत्तराखण्ड” के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करता है।
गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि ‘देवभूमि के विकास और जनता के कल्याण के लिए आप ऐसे ही निरंतर समर्पित भाव से कार्य करते रहें। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूँ।’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘कर्मठ राजनेता, कुशल वक्ता, देवभूमि उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! बाबा श्री केदारनाथ जी की कृपा आप पर बनी रहे।
इसी तरह से वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री  नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री  प्रह्लाद सिंह पटेल, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, मोदी सरकार में जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा, आसाम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा, केंद्र सरकार में राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल विजय कुमार सिंह, भानु प्रताप सिंह वर्मा, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्र बृजेश पाठक, मध्य-प्रदेश सरकार में मंत्री  नरोत्तम मिश्रा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ हर्ष वर्धन, उत्तरप्रदेश विधान परिषद के सदस्य अशोक कटारिया, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, संगीतकार प्रसून जोशी, उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी  दुष्यंत कुमार गौतम, राज्यसभा सांसद विजयपाल सिंह तोमर, राज्यसभा सांसद बिपलव कुमार देब, उत्तराखंड से लोकसभा सन्सद माला राज्य लक्ष्मी शाह, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, अयोध्या से सांसद लल्लू सिंह, सांसद जामयांग त्सेरिंग नामग्याल सहित देशभर के तमाम नेताओं ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं।

इधर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर आज उन्हें मुख्यमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रदेशभर से आये लोगों ने शुभकामनाएं दी। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर लोगों द्वारा अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कई स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस को आज प्रदेशभर में युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं। सुबह से ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के अलावा जहां-जहां पर मुख्यमंत्री इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में पहुँचे वहां लोग उन्हें शुभकामनाएं देते नजर आए। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जन्मदिन के मौके पर लोगों का इतना प्यार पाकर वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने उनके जन्मदिवस पर शुभकामना प्रेषित करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश उनके जन्म दिवस पर प्रदेशवासियों ने जो आशीर्वाद दिया है, उसके लिए वे प्रदेश की जनता के आभारी है।मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर जन सेवा के लिए लोगों द्वारा किये गये कार्यों के लिए भी उन्होंने आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगणों, विधायकगणों, पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की।

मुख्यमंत्री आवास में प्रशासनिक एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उन्हें जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में सूचना विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें जन्म दिवस की शुभकामनायें दीं। मुख्यमंत्री ने उनके जन्म दिवस पर शुभकामना देने वाले सभी जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

काशीपुर से देहरादून पहुंचे भाजपा नेता दीपक बाली ने एक अलग अंदाज में अपने अनेक साथियों के साथ देहरादून पहुंचकर  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके 48 वे जन्मदिन पर 48 किलो का लड्डू भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घायु व सफल जीवन की कामनाएं की।

दीपक बाली अपने साथियों के साथ सजी हुई गाड़ी पर 48 किलो का लड्डू लेकर जब मुख्यमंत्री आवास पहुंचे तो लड्डू देखकर सभी दंग रह गए। श्री बाली ने मुख्यमंत्री को गले लगा कर उन्हें 48 में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी ।लड्डू देखकर मुख्यमंत्री भी भाव विभोर हो गए।

श्री बाली के साथ भाजपा महिला प्रकोष्ठ की आईटी सेल की प्रदेश संयोजक प्रिंसी रावत, गगन कांबोज, बिट्टू राणा,रविंद्र राणा, सूरज कांबोज, प्रधान मोहित शहरावत, पवित्र शर्मा ,प्रतीक अग्रवाल ,अजय वीर यादव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे। जिस सजी हुई गाड़ी में यह लड्डू रखा हुआ था उसके साथ पिथौरागढ़ से आई छोलिया नर्तकों की टोली ने भी समा बांध दिया जिससे चल रहे कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था।चारों ओर पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद के नारे लग रहे थे।

Check Also

नफरत के पिंडदान का सही समय@वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल की कलम से

🔊 Listen to this गणाधिपति का विसर्जन हो रहा है। उनके एक पखवाड़े के प्रवास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-