Breaking News

ब्रेकिंग: मथुरा में बांके बिहारी मंदिर के पास बड़ा हादसा, जर्जर इमारत का हिस्सा गिरने से 5 श्रद्धालुओं की मौत,कई घायल, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (15 अगस्त 2023)

मथुरा। आज शाम यहां एक बडा हादसा हुआ ।हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार बांके बिहारी मंदिर मार्ग में एक पुरानी और जर्जर इमारत की एक दीवार गिर गयी। जिसकी चपेट में आकर पांच लोगों के मौत हो गई, जबक‍ि कई लोग घायल हैं।

बताया जा रहा है कि  गिरधारी बागवाला के पुराने मकान के ऊपरी हिस्से की दीवार गिरी। घटना शाम करीब छह बजे की है। दुर्घटना में पांच लोगो की मृत्यु हो गई है। तीन घायल हैं।।मौके पर डीएम एसएसपी पहुंचे। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। जिस वक्त घटना हुई उस वक्त मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुजर रहे थे। मरने वाले भी श्रद्धालु हैं।

 

Check Also

रुद्रपुर में अवैध कब्जे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सीलिंग भूमि पर बना स्कूल जांच के घेरे में

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (06 मई 2026) रुद्रपुर। जिलाधिकारी उधम सिंह नगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-