Breaking News

उत्तराखंड: यमुनोत्री मार्ग पर यात्रियों का वाहन हुआ हादसे का शिकार, एक की मौत, कई घायल

@शब्द दूत ब्यूरो (09 अगस्त, 2023)

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच चारधाम यात्रा जारी है। बारिश के चलते समूचे राज्य में भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं हो रही हैं। यमुनोत्री हाईवे ओजरी-डाबरकोट स्लाइड्स जोन के पास से गुजर रहे एक यात्री वाहन पर अचानक भारी मलबा बोल्डर गिर गया। चट्टानी बोल्डर गाड़ी की खिड़की तोड़कर अंदर घुस गया, जिससे एक यात्री की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने दोनों ओर वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया और घायलों को बडकोट सीएचसी भेज दिया है।

लगातार हो रही बारिश और पहाड़ियों से मलबा गिरने के कारण यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही मुश्किल बनी हुई है। बुधवार सुबह ओजरी डाबरकोट में वाहनों की आवाजाही शुरू होने के कुछ ही देर में एक यात्रा वाहन पत्थर बोल्डर की चपेट में आ गया, जिससे एक यात्री की मौत हो गई जबकि कई यात्री घायल हो गए।

 

Check Also

बड़ी खबर :जंतर-मंतर पर बैज उतारने वाले कांस्टेबल शेर सिंह पर उत्तराखंड पुलिस का पलटवार, आई जी कुमांऊ ने गिनाए गंभीर आपराधिक आरोप, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जुलाई 2026) देहरादून। जंतर-मंतर पर CJP के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-