Breaking News

काशीपुर – 132 वीं जयंती पर याद किये गये पं गोविंद बल्लभ पंत

काशीपुर । स्टेशन रोड स्थित पंत पार्क में पं गोविंद बल्लभ पंत की 132 वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें श्रध्दांजलि दी गई है।पार्क में स्थित उनकी प्रतिमा पर अनेक लोगों ने माल्यार्पण किया। 

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर आयुक्त बंशीधर तिवारी ने पंत जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। श्री तिवारी ने कहा कि पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त  (जन्म १० सितम्बर १८८७ – ७ मार्च १९६१) प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी और वरिष्ठ भारतीय राजनेता थे। वे उत्तर प्रदेश राज्य के प्रथम मुख्य मन्त्री  और भारत के चौथे गृहमंत्री थे।सन 1957 में उन्हें भारतरत्न से सम्मानित किया गया। गृहमंत्री के रूप में उनका मुख्य योगदान भारत को भाषा के अनुसार राज्यों में विभक्त करना तथा हिन्दी को भारत की राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करना था।

इस जयंती समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र मिश्रा ने की। आयोजन समिति के संयोजक दिलीप मेहरोत्रा सहसंयोजक एम एस रावत तथा महासचिव गौतम मेहरोत्रा के अलावा तमाम लोग मौजूद थे। इस अवसर पर राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री का संदेश भी सुनाया गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :13 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा से पूर्व छलका वैश्य समाज का दर्द,वैश्य समाज की स्थिति एससी-एसटी से भी बदतर, एकजुटता से ही मिलेगी ताकत: योगेश जिंदल, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 अक्टूबर 2026) काशीपुर। कुमाऊं वैश्य महासभा की …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-