Breaking News

शर्मनाक :बाबा बागेश्वर धाम के दरबार में सेवादार ने महिला को उठाकर फेंका ,मौके पर मौजूद दारोगा निलंबित, जानिये क्या है मामला?

@शब्द दूत ब्यूरो (13 जुलाई 2023)

नोएडा। बाबा बागेश्वर धाम के दरबार में अर्जी लगाने आई महिला को फेंकने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और मौके पर खड़े होकर देखने वाले दारोगा को निलंबित कर दिया है।

बीती शाम नोएडा में बाबा बागेश्वर के दरबार में एक शर्मनाक घटना हुई। अर्जी लगाने आई एक महिला को सेवादार ने उठाकर रेलिंग के दूसरी ओर फेंक दिया। जिस वक्त यह घटनाक्रम हुआ वहां पर दारोगा रमाशंकर उपाध्याय चुपचाप खड़ा देखता रहा। उसने सेवादार को रोकने का कोई प्रयास नहीं किया।

घटना का वीडियो सामने आया तो इंस्पेक्टर रमाशंकर उपाध्याय को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला और सेवादार की पहचान की जा रही है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस की ओर से एफ आई आर भी दर्ज कर ली गई है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आदि कैलाश और ऊं पर्वत यात्रा पर पहुंचा काशीपुर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दल, श्रद्धालुओं ने साझा किए आध्यात्मिक अनुभव

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (27 मई 2026) काशीपुर /पिथौरागढ़। कांग्रेस के प्रदेश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-