Breaking News

दर्दनाक :शादी टूटने से गुस्साये पूर्व मंगेतर ने सरेआम युवती की चाकू मारकर हत्या, देखिये वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (10 जुलाई 2023)

गुरूग्राम। यहां आज दोपहर पालम क्षेत्र में एक युवक ने सरे बाजार पूर्व मंगेतर को चाकू से गोदकर मार डाला। हत्या की यह वारदात उस समय हुई जब युवती अपनी मां के साथ एक गली से गुजर रही थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी राजकुमार और मृतका नेहा की कुछ माह पूर्व सगाई भी हो चुकी थी। लेकिन दोनों के बीच कुछ तकरार हो गई जिसकी वजह से सगाई टूट गई। लेकिन राजकुमार नेहा से शादी के लिए दबाव बना रहा था। आज दोपहर लगभग बारह बजे नेहा अपनी मां के साथ जा रही थी कि राजकुमार उन दोनों की ओर बढ़ा। कुछ सेकंड के लिए दोनों के बीच बातचीत हुई कि तभी राजकुमार ने चाकू निकाल लिया और नेहा के पेट में मार दिया। नेहा की मा ने बीच-बचाव करने की कोशिश भी की लेकिन नेहा बेहोश होकर गिर गई।

पुलिस ने आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

हल्द्वानी में उत्तराखंडी फिल्म फेस्टिवल 2026 में प्रदर्शित होगी शॉर्ट फिल्म ‘ऐना’, 50 से अधिक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में बना चुकी है पहचान, पहाड़ की संवेदनाओं और पलायन की पीड़ा पर्दे पर जीवंत

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (22 नवंबर 2026) हल्द्वानी। उत्तराखंड की लोक संस्कृति, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-