Breaking News

भीषण हादसा:गैस से भरे टैंकर ने टैम्पो को रौंदा,12 की मौत,4गंभीर, लाशें बटोरते रहे लोग,देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (10 जुलाई 2023)

प्रतापगढ़ (मनोज त्रिपाठी)। यहां लखनऊ वाराणसी हाइवे पर भीषण हादसे में मासूम बच्ची, तीन महिलाओं समेत 9 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।  जबकि तीन की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गू। बाकी घायलों को मेडिकल कालेज से प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।

ये भीषण दुर्घटना  लीलापुर थाना इलाके मोहनगंज बाजार में हुई जब गैस लदा टैंकर सवारियों लदे टैम्पो से टकरा गया । टक्कर के बाद वहां चीखपुकार मच गई। इस हादसे में टेम्पो के परखच्चे उड़ गए तो वहीं टैंकर भी पलट गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई । स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुची इलाकाई पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू कर दिया।

पुलिस घायलों को टेम्पो, भार वाहक गाड़ियों और एम्बुलेंसों में भरकर मेडिकल कालेज लेकर पहुंची तो भारी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। पूर्व सूचना के बावजूद मेडिकल कालेज में डॉक्टरों, वार्डबॉय और स्ट्रेचर का अभाव देख घायलों को पुलिसकर्मियों पत्रकारों व स्थानीय लोगों ने उतार कर इमरजेंसी में भर्ती कराया । जहाँ डॉक्टरों ने एक मासूम बच्ची व तीन महिलाओं समेत नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया । वही बाकी घायलों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

रेफर किये गए घायलों ले जाने के लिए बार बार 108 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया जाता रहा ।जिसके चलते मरीजो को रेफर करने में भी असुविधा का सामना करना पड़ा। सीएमएस सुरेश चंद्र के पंहुचने के बाद डॉक्टरों और वार्डबॉय की टीम सक्रिय हुई। सूचना मिलने के बाद डीएम प्रकाश चन्द्र, एसपी सतपाल अंतिल, एएसपी रोहित मिश्र और सीओ लालगंज मौके पर पहुच कर जायजा लिया ।तो वहीं एडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा के साथ ही एएसपी विद्यासागर, एसडीएम सदर व सीओ समेत भारी पुलिस बल मेडिकल कालेज पहुच गया और मृतकों की पहचान कराने में जुट गए।

इस दौरान सूचना पाकर परिजन भी अपनो को मेडिकल कालेज से लेकर मोर्चरी तक खोजते रहे हालांकि अभी तक आधा दर्जन लोगों की ही पहचान हो सकी है। इस बाबत एसपी सतपाल अंतिल ने फोन पर बताया कि हादसे के बाद पलटे टैंकर से गैस रिसाव होने के चलते मौके पर फायरब्रिगेड की टीम तैनात कर दी गई है और विशेषज्ञों को बुलाया गया है तो अपर जिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा ने बताया कि इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है और 8 लोगों को बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया जा रहा है।

मृतकों में अब तक पहचान में आये लोग जेठवारा थाना के विभिन्न गांवों के रहने वाले है जिसमे मो. रईस उसकी पत्नी गुलसन बेगम निवासी रेडी, टेम्पो चालक सतीश निवासी भैरोपुर नौबस्ता के अलावा नीरज पांडेय, शीतला प्रसाद व हरिकेश श्रीवास्तव निवासीगण धंसारी हैं। वहीं जिन घायलो की पहचान हो सकी है उनमें राधेश्याम, सतीश विमला व इकबाल है और पांच घायलों व तीन मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।  नौ लोगों को मेडिकल कालेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया था जबकि अन्य 8 घायलों में से तीन ने  प्रयागराज के रास्ते मे तीन लोगों ने दम तोड़ दिया ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में एस आई आर को लेकर हलचल: मस्जिदों में लगे पोस्टर, दस्तावेज तैयार रखने की अपील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 मई 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-