Breaking News

वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती समेत पांच की मौत, चार साल की बच्ची घायल, एक ही बाइक पर थे सवार

@शब्द दूत ब्यूरो (23 जून, 2023)

एक भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गांव के पास हरदोई-शाहजहांपुर हाईवे पर सुबह करीब पांच बजे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती समेत पांच की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल हो गई। ये सभी एक ही बाइक पर सवार थे। ये लोग हरदोई के शाहाबाद से घर लौट रहे थे।

गांव सलेमपुर निवासी रघुवीर (28), पत्नी ज्योति (25), बेटा कृष्णा (5) व अभि (3), साली जूली (35) और उसकी बेटी आराध्या (4) के साथ शाहाबाद के दलेलनगर निवासी श्याम सिंह की बेटी गुड्डी की शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शुक्रवार सुबह सभी लोग एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। थाना पुलिस ने शवों को हटवाकर जाम खुलवाया। इस भीषण हादसे को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बाइक को किस वाहन ने टक्कर मारी है, इसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ऊधमसिंहनगर :हैदराबाद से चोरी की गई पांच करोड़ की ज्वेलरी समेत नेपाली मूल के तीन आरोपी गिरफ्तार, एस एस पी अजय गणपति की अगुवाई में हुआ पूरा आपरेशन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 जून 2026) रुद्रपुर। हैदराबाद में लगभग 5 …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-