Breaking News

महिला ने तीन बच्चों समेत कुएं में लगाई छलांग, चारों की मौत,कारण जानकर हैरत में पड़ जायेंगे आप

@शब्द दूत ब्यूरो (22 जून, 2023)

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के कोहंडौर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद नरहरपुर गांव में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। जिससे चारों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने चारों शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सोहनलाल औरंगाबाद में रहकर नौकरी करता है। उसकी पत्नी भी साथ में जाने की जिद पर अड़ी थी। कर्ज अधिक होने का हवाला देकर वह पत्नी और बच्चों को साथ नहीं ले गया और अकेले ही औरंगाबाद चला गया। यह बात पत्नी को काफी नागवार लगी।

पति के जाने के बाद प्रमिला देवी बेटी शिवानी (10), बेटा शिवांश (5) और छोटी बेटी सलोनी (3) को लेकर गांव के पास कुएं में कूद गई। सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकलवाया गया। तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। एक साथ चार मौतों से परिवार गांव में कोहराम मच गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ऊधमसिंहनगर :हैदराबाद से चोरी की गई पांच करोड़ की ज्वेलरी समेत नेपाली मूल के तीन आरोपी गिरफ्तार, एस एस पी अजय गणपति की अगुवाई में हुआ पूरा आपरेशन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 जून 2026) रुद्रपुर। हैदराबाद में लगभग 5 …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-