Breaking News

बड़ी खबर: कचहरी परिसर में गोली मारकर हिस्ट्रीशीटर की हत्या, वकील की ड्रेस में आया हमलावर गिरफ्तार,तीन घायल

तीन अन्य को भी लगी गोलियां।

@शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2023)

लखनऊ। वकील के भेष में आये बदमाश ने कचहरी परिसर में ताबड़तोड़ फायरिंग कर पेशी पर आये हिस्ट्रीशीटर को भून डाला। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस फायरिंग में एक बच्ची समेत तीन लोग भी घायल बताए गए हैं।

कुख्यात अपराधी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का खूंखार अपराधी बताया जाता है। वह मुख्तार अंसारी व मुन्ना बजरंगी गैंग से भी जुड़ा हुआ था। आज दोपहर वह  लखनऊ कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। परिसर के भीतर ही वकील की ड्रेस पहनकर आए एक व्यक्ति ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में संजीव उर्फ जीवा की मौत हो गई। इस फायरिंग में दो अन्य भी घायल हुए हैं।

मौके से ही हमलावर को पकड़ लिया गया है। बता दें कि कृष्णानंद राय की हत्या में भी संजीव जीवा का नाम आया था। संजीव को पश्चिमी यूपी का सबसे खूंखार अपराधी बताया जाता है। उसे कुछ दिनों से लखनऊ की जेल में रखा गया था। यहीं से एक मामले में पेशी के लिए लाया गया था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ससंद में हंगामा :1963 से शुरू होकर आज तक की कहानी, सत्ता और विपक्ष की भूमिकायें बदली पर हंगामे की प्रवृत्ति में कोई बदलाव नहीं

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत की संसद लोकतंत्र का वह सर्वोच्च मंच है, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-