Breaking News

गजब बहादुरी भरा कारनामा:भाजपा विधायक एकाएक समुद्र में कूद गये,लोग कर रहे विधायक की जमकर प्रशंसा, जानिये क्या है मामला? देखिये वीडियो

विधायक की बहादुरी की चारों ओर प्रशंसा हो रही है।

@शब्द दूत ब्यूरो (02जून 2023)

यहां गुजरात के अमरेली जिले के राजुला से भाजपा विधायक हीरा सोलंकी ने बहादुरी दिखाते हुए नदी में डूब रहे तीन युवकों को बचा लिया।

जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को राजुला के पटवा गांव में चार युवक समुद्र किनारे बनी खाड़ी में नहाने गए थे। लेकिन इसी बीच तेज लहर आने की वजह से चारों युवक गहरे पानी में चले गए और अचानक डूबने लगे। बाद में उन्होंने मदद के लिए जोर-जोर से आवाज लगाई। लोग आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंच गए। जिस वक्त यह घटना हुई तो विधायक सोलंकी भी इसी बीच पर मौजूद थे। इन युवकों को बचाने के लिए विधायक ने खुद ही समुद्र में छलांग लगा दी।

विधायक हीरा सोलंकी ने तीन युवकों को तो बचा लिया लेकिन इस घटना में एक युवक को तक फिर भी नहीं बचाया जा सका, उसकी मौत हो गई। हादसे का अब एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो है।

स्थानीय लोग भाजपा विधायक हीरा सोलंकी की सराहना कर रहे हैं।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज: उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-ओलावृष्टि और हीटवेव का अलर्ट

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 मई 2026) नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-