Breaking News

दुखद:चैंकिंग के दौरान बदमाशों ने सिपाही की गोली मारकर हत्या की

चैंकिंग के दौरान बदमाशों ने किया फायर। जिसमें सिपाही की मौत हो गई।

@शब्द दूत ब्यूरो (10 मई 2023)

जालौन । यहां बीती रात चैंकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों ने एक सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशो की गोली से शहीद हुए पुलिसकर्मी को सलामी देकर नम आंखों से विदाई दी गई।

बता दें कि बीती रात पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी भेदजीत सिंह की  बदमाशो ने गोली मारकर हत्या कर दी थी । घटना देर रात 2 बजे की  है। हाईवे चौकी पर तैनात सिपाही ने चेकिंग के दौरान बदमाशो को रोकने का प्रयास किया था।शहीद सिपाही को आज एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह, डीआईजी झाँसी जोगिंदर सिंह, एसपी जालौन ईराज राजा समेत पुलिसकर्मियों ने  सलामी दी।

हत्यारे को पकड़ने के लिए पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्कवायड और फोरेंसिक टीम के साथ चल रही है।बदमाशो की तलाश में 4 टीमो का गठन कर इलाके में तलाश के लिए नाकेबंदी कराई गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ससंद में हंगामा :1963 से शुरू होकर आज तक की कहानी, सत्ता और विपक्ष की भूमिकायें बदली पर हंगामे की प्रवृत्ति में कोई बदलाव नहीं

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत की संसद लोकतंत्र का वह सर्वोच्च मंच है, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-