Breaking News

जाने माने लेखक और पत्रकार तारेक फ़तह का निधन

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (24 अप्रैल, 2023)

पाकिस्तान में जन्मे लेखक और पत्रकार तारेक फ़तह का निधन हो गया। वह 73 साल के थे।

तारेक फ़तह की बेटी नताशा ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। नताशा फ़तह ने ट्विटर पर लिखा, ” पंजाब के शेर, हिंदुस्तान के बेटे, कनाडा से प्यार करनेवाले, सच बोलने वाले, न्याय की लड़ाई लड़ने वाले। वंचितों की आवाज तारेक फ़तह का निधन हो गया। उन्हें जानने वाले और प्यार करने वाले लोगों के दिलों में उनकी अलख जगी रहेगी।”

तारेक फ़तह कनाडा के नागरिक थे लेकिन वो अपनी पहचान भारत से जोड़कर बताते थे। अपने बयानों की वजह से वो अक्सर चर्चा में रहते थे। कई बार उनके बयानों को लेकर विवाद भी खड़े हुए।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

हरिद्वार में फिर चला धामी सरकार का बुलडोजर, एक और अवैध मजार ध्वस्त अब तक 590 अवैध मजारें हटाई गईं

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 जून 2026) हरिद्वार। उत्तराखंड में सरकारी भूमि …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-