Breaking News

बिग ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बना दिया,पांच गिरफ्तार

गिरफ्तार पांचों अभियुक्तों ने बड़े शातिराना ढंग से जालसाजी कर ये मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया लेकिन पकड़ में आ गए।

@शब्द दूत ब्यूरो (04 मार्च 2023)

सोनभद्र। पुलिस ने मुख्यमंत्री का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इन लोगों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया था।

एएसपी(आपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने  बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में  चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के जन्म मृत्यु संबंधी डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट मनोज कुमार ने 10 फ़रवरी को सूचना दी थी कि मनोहर लाल पुत्र हरवंश लाल के नाम से दिनांक दो फरवरी 2023 को पंजीकरण संख्या डी/2023.60339-000021 पर जारी मृत्यु प्रमाण पत्र पूर्णतः फर्जी है। उन्होंने बताया कि इस सूचना के आधार पर पन्नूगंज थाने में मुक़दमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारंभ की गयी ।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा प्रशांत मौर्य, मोनू शर्मा उर्फ शिवानन्द शर्मा, अंसार अहमद, मो कैफ अंसारी और जन्म मृत्यु आंकड़ा अनुभाग में संयोजक के पद पर काम करने वाले संविदा कर्मी यशवन्त को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से चार लैपटॉप तथा सात मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही के बाद जेल भेजा जाएगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ऊधमसिंहनगर :हैदराबाद से चोरी की गई पांच करोड़ की ज्वेलरी समेत नेपाली मूल के तीन आरोपी गिरफ्तार, एस एस पी अजय गणपति की अगुवाई में हुआ पूरा आपरेशन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 जून 2026) रुद्रपुर। हैदराबाद में लगभग 5 …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-