Breaking News

बड़ी खबर :फैक्ट्री में पिघला हुआ लोहा गिरने से 8 मजदूर झुलसे, दो की हालत नाजुक

दो मजदूरों की हालत नाजुक बनी हुई है।

@शब्द दूत ब्यूरो (05 जनवरी 2023)

लुधियाना । पंजाब के लुधियाना स्थित एक फैक्टरी में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहाँ पिघला हुआ लोहा गिरने से आठ मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि लुधियाना के साहनेवाल के निकट यह हादसा हुआ, जहां सभी श्रमिक एक फैक्टरी में रात के समय काम कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक बताई गई है।

साहनेवाल पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक सुखदेव सिंह ने कहा कि उनकी टीम मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

   

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-