Breaking News

दर्दनाक :दो हेड कांस्टेबलों ने किया आत्महत्या का प्रयास, एक की मौत दूसरे का उपचार जारी

एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि दूसरे का उपचार किया जा रहा है।

@शब्द दूत ब्यूरो (04 जनवरी 2023)

नई दिल्ली। पुलिस के दो हेड कांस्टेबलों ने आज अलग अलग जगह पर आत्महत्या का प्रयास किया। एक ने खुद को आग लगा दी जबकि दूसरे ने गोली मार ली। गोली से घायल हेड कांस्टेबल की तत्काल मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसे दूसरे हेड कांस्टेबल का उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार आज विजय चौक के पास दिल्ली पुलिस के एक जवान ने खुद को आग लगा ली। बताया जाता है कि हेड कांस्टेबल कुलदीप ने खुद आग लगाई थी. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया और इसके बाद घायल हेड कांस्टेबल को अस्पताल भेजा गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कुलदीप मानसिक तौर पर थोड़ा डिस्टर्ब है।आग लगाने की वजह अब तक पता नहीं चल पाई है. उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

एक अन्य घटना में दिल्ली स्थित इजरायल एम्बेसी में तैनात दिल्ली पुलिस के एक जवान ने आत्महत्या कर ली। खुद की पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या करने वाले जवान का नाम अशोक कुमार है। अशोक कुमार दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल पद पर तैनात थे। आत्महत्या करने की वजह की फिलहाल जानकरी नहीं मिली है। दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है।

   

Check Also

उत्तराखंड में 1 जुलाई से खत्म होगा मदरसा बोर्ड, नई अल्पसंख्यक शिक्षा व्यवस्था लागू; 452 मदरसे आएंगे नए प्राधिकरण के दायरे में

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-