Breaking News

बड़ी खबर :जम्मू में लगातार दूसरे दिन आतंकी वारदात, विस्फोट में एक बच्चे की मौत पांच घायल

@शब्द दूत ब्यूरो (02 जनवरी 2023)

राजौरी। एक बार फिर आतंक से दहल उठा है कश्मीर। बीते दिन यहाँ आतंकियों ने चार लोगों की हत्या कर दी थी। उसके बाद आज दूसरे दिन फिर डांगरी गांव में एक एलईडी विस्फोट हुआ है जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई है। जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं।

डीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि राजौरी के अप्पर डांगरी गांव में रविवार को हुई फायरिंग की घटना में पीड़ित के घर के पास सोमवार सुबह धमाका हुआ है। एक बच्चे की चोट लगने से मौत हो गई है। पांच लोग घायल, एक की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल के पास एक और संदिग्ध आईईडी देखा गया है।

आज हुए ब्लास्ट के संबंध में अधिकारियों ने कहा कि हमले में शामिल दो संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ने के लिए व्यापक घेराबंदी और तलाशी अभियान के बीच यह घटना हुई।

   

Check Also

सही जानकारी :शंख हड्डी से नहीं, समुद्री जीव की बनाई कैल्शियम कार्बोनेट की खोल से बनता है

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) शंख को लेकर आम लोगों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-