Breaking News

रायफल की नली में गोली डालकर चलाने के वीडियो पर यूपी पुलिस ने इसे भ्रामक बताया, पुलिस ने बताई सच्चाई, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (29 दिसंबर 2022)

बस्ती। उत्तर प्रदेश पुलिस ने रायफल की नली में गोली डालकर चलाने के वायरल वीडियो को लेकर खंडन जारी किया है।

बता दें कि 27 दिसंबर को संत कबीर नगर के एक थाने के सब इंस्पेक्टर के रायफल की नली में गोली डालकर चलाने के कोशिश का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो को कई समाचार चैनलों ने दिखाया था अब इसको लेकर नई बात सामने आई है। यूपी पुलिस ने कहा,जिस रायफल में गोली डाली जा रही है वह वास्तव में ऐंटीरियट गन है और ऐंटीरॉयट गन में चैम्बर व मजल (नली) दोनों से गोली डाली जाती है।” पुलिस के अनुसार न्यूज़ चैनलों ने वीडियो को भ्रामक रूप से वायरल किया है।

हालांकि जिस वक्त यह वाकया हुआ उस वक्त डीआईजी व वहाँ मौजूद अन्य पुलिसकर्मी हंस रहे थे।

   

Check Also

सही जानकारी :शंख हड्डी से नहीं, समुद्री जीव की बनाई कैल्शियम कार्बोनेट की खोल से बनता है

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) शंख को लेकर आम लोगों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-