Breaking News

जब सुप्रीम कोर्ट की कैंटीन में अचानक पहुंच गए जज, हैरान वकीलों ने ऑफर की कॉफी

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (09 दिसंबर, 2022)

सुप्रीम कोर्ट परिसर के यूटिलिटी परिसर में बनी कैंटीन में बैठे सभी वकील उस समय हैरान हो गए, जब लंच के समय दो जज अचानक वहां पहुंच गए। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस विक्रम नाथ कैंटीन पहुंच गए और उन्होंने वकीलों से बातचीत शुरू की। इसी दौरान वरिष्ठ वकील इंदिरा जय सिंह और आनंद ग्रोवर ने दोनों जजों को अपनी टेबल पर आमंत्रित किया। दोनों जज उनके साथ बैठ गए और कॉफी पीने लगे और काफी देर बातचीत भी करते रहे।

जस्टिस गवई ने कहा कि लंच समय में उन्होंने सोचा कि कैंटीन जाकर कुछ खाया जाए। इसीलिए वो वहां पर आ गए। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के पदभार संभालने के बाद अब नया ट्रेंड शुरू हुआ है। वो खुद भी परिसर में इसी तरह दौरा करते हैं। परिसर में जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस एम आर शाह भी पिछले दिनों दौरा कर चुके हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

इतिहास के पन्नों से :कुमाऊँ के कत्यूरी राजवंश की पूरी कहानी,अपनी गौरवशाली राजनीतिक विरासत को जानिये

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) कुमाऊँ के इतिहास में कत्यूरी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-