Breaking News

काशीपुर :रोटरी कॉर्बेट ने किया छात्राओं को ई टेबलेट का वितरण, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (05 दिसंबर 2022)

काशीपुर। रोटरी मण्डलाध्यक्ष 3110  पवन अग्रवाल के आहवान पर कन्या श्री-2 के तहत आज रोटरी कॉर्बेट ने मेधावी छात्राओं को ई-टेबलेट वितरित की।

ऑनलाइन टेस्ट के माध्यम से चिन्हित छात्राओं को आज चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पूर्व सांसद के0सी0 सिंह बाबा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, श्रीमती मणिमाला सिंह एवं चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 कीर्ति पन्त के मुख्य अतिथ्य में टेबलेट दी गई।

क्लब अध्यक्षा डॉ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय ने रोटरी के जनहितकारी कार्यों की जानकारी दी। आर्य कन्या इण्टर कॉलेज, पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त इण्टर कॉलेज एवं गुरुनानक गर्ल्स इण्टर कॉलेज की 16 मेधावी छात्राओं को टेबलेट वितरित की गई।

इस अवसर पर श्री चीमा ने आशीर्वाचन में कहा कि रोटरी का मिशन देश हित में है। प्राचार्या डॉ0 कीर्ति पन्त ने कहा कि रोटरी के समाजोपयोगी कार्यों में सहयोग देना सुखद अनुभूति प्रदान करता है। सचिव सुरुचि सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ0 नरेश मेहरोत्रा, रो0 बी0एस0 सेठी, टी0एस0 सोढ़ी, सुभाष शर्मा, डॉ0 दीप मेहरोत्रा, राजीव घई, कैलाश सहगल, डॉ0 सोनल मेहरोत्रा, डॉ0 तनु सिंह, डॉ0 अंजलि गोस्वामी, डॉ0 वन्दना सिंह, सुधा शर्मा, गिन्नी कौर सहित समस्त स्टाफ एवं छात्राएॅ उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-