Breaking News

बड़ी खबर :भारत में भूकंप से फिर डोली धरती,रिक्टर स्केल पर 3.4 तीव्रता मापी गई

@शब्द दूत ब्यूरो (03 दिसंबर 2022 =

शिमला। देश के दो राज्यों में बीती रात भूकंप से फिर धरती डोली। इस भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि हिमाचल की राजधानी शिमला से 350 किलोमीटर दूर चंबा में इसका केंद्र था। भूकंप से हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कई जिलों में देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है।

भूकंप का केंद्र शिमला से लगभग 350 किलोमीटर दूर चंबा जिले के चौराह क्षेत्र के निकट 32.88 अक्षांश और 76.05 देशांतर और पांच किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। भूकंप के झटके जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती इलाके में भी महसूस किए गए।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-