Breaking News

क्रूरता की हद :इंसान के शैतान बनने की एक और जघन्य वारदात, पति की हत्या के बाद शरीर के टुकड़े फ्रिज में रखकर लगाये ठिकाने, मां बेटे गिरफ्तार

@शब्द दूत ब्यूरो (28 नवंबर 2022)

नई दिल्ली। शैतान और क्रूर इंसान के चेहरे रोज नजर आ रहे हैं। श्रद्धा हत्याकांड को लेकर पूरे देश में दुख और आक्रोश व्याप्त है। ऐसा ही एक और जघन्य हत्याकांड दिल्ली में सामने आया है। लेकिन इस बार इस बार इंसानी जिस्म के टुकड़े करने वाले अपने ही निकले। पत्नी ने अपने बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या करने के बाद उसके शरीर के टुकड़ों को फ्रिज में रखकर ठिकाने लगाया है। हालांकि इस निर्मम और वीभत्स हत्या को लेकर देश में वह आक्रोश देखने को नहीं मिलेगा जो आफताब जैसे वहशी दरिन्द के विरूद्ध देखने को मिलता है।

मां बेटे को इस हत्या के बाद खुलासा होने पर क्राइम ब्रांच ने  गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने भी मृतक के शरीर को टुकड़ों में काटकर रेफ्रिजरेटर में रखा हुआ था और रोज गुपचुप तरीके से पास के मैदान में टुकड़ों को फेंक आते थे। अवैध संबंध के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया थाह

दिल्ली पुलिस ने बताया कि कत्ल की इस ख़ौफ़नाक वारदात को पूनम और उसके बेटे दीपक ने अंजाम दिया था। महिला ने अपने पति अंजन दास को नशे की गोलियां खिलाईं और फिर बेटे दीपक की मदद से उसकी हत्या कर दी। अवैध संबंधों की वजह से इस हत्या को अंजाम दिया गया था।

दोनों ने अपने घर में अंजन दास के शव के टुकड़े करके फ्रीज में छिपाकर रख लिए थे और फिर उन टुकड़ों को मौका पाकर पांडव नगर इलाके में फेंक दिया करते थे। दिल्ली पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से इस मामले में महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के अलावा फ्रिज भी बरामद कर लिया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

चेतावनी :पेपर कप में चाय पीना पड़ सकता है भारी, शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 जून 2026) नई दिल्ली। रेलवे स्टेशन, बस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-