Breaking News

गजब:बंदर ने दो पैग पीने के बाद खाई नमकीन, देखिए शराबी बंदर का दिलचस्प वीडियो

यह घटना अपने आप में लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

@शब्द दूत ब्यूरो (18 नवंबर 2022)

मध्य प्रदेश के शिवपुरी के करैरा तहसील के ग्राम जुझाई रोड के पास दो युवक शराब पीने लगे। उन्हें एक बंदर ने देखा तो वहाँ जो कुछ हुआ उससे आप हैरान रह जायेंगे।

शराबी युवकों के पास बंदर पहुंचा और उन्हें घुड़की दिखाकर वहाँ से भगा दिया। शराब का गिलास और चिप्स छोड़ कर दोनों युवक वहाँ से भाग गये और थोड़ा सा दूर जाकर देखने लगे। लेकिन बंदर की हरकत देखकर वह विश्वास नहीं कर पाये।  बंदर युवकों द्वारा छोड़े गए शराब से भरे गिलास को उठाकर पीने लगा। यही नहीं शराब से भरे पूरे गिलास को एक बार में गटकने के बाद मनचले बंदर ने नमकीन के पैकेट को फाड़कर नमकीन खाने का भी लुत्फ उठाया। मनचला बंदर फिर दूसरे गिलास में भी भरी हुई शराब को एक झटके में पी गया।

जिन दो युवकों को इस मनचले बंदर ने खदेड़ दिया था। उन्हीं के द्वारा बंदर के शराब पीने का वीडियो बना लिया गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जब इंदिरा गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी के सिर पर तान दिया था छाता, राजनीतिक मतभेद थे आज की तरह व्यक्तिगत शत्रुता नहीं, क्या है इस तस्वीर की पूरी कहानी?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारतीय राजनीति का इतिहास केवल सत्ता परिवर्तन, चुनावी संघर्ष …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-