Breaking News

आज का पंचाग :कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*09 नवंबर 2022*

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – मार्गशीर्ष (अगहन)।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – बुधवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – प्रतिपदा सायं – 04:24 मि. तक उपरांत द्वितीया।
नक्षत्र – कृत्तिका रात्रि – 03:11 मि. तक उपरांत रोहिणी।
योग – वरीयान रात्रि – 10:11 मि. तक उपरांत परिघ।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मेष दिन – 08:15 मि. तक उपरांत वृष।
सूर्य राशि – तुला ।
सूर्य नक्षत्र – विशाखा।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 12:01 मि. से – 01:31 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:37 मि.।
सूर्यास्त – 05:31 मि. ।
व्रत – मार्गशीर्ष मास व्रत आदि नियम प्रारंभ।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष

मार्गशीर्ष (अगहन) मास प्रारंभ,कार्तिक मास के व्रत का पारण,सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रात,पद्मकयोग,पुष्कर तीर्थ में स्नान,मार्गशीर्ष (अगहन) मास में नक्त व्रत (एक समय भोजन) का संकल्प लेकर ब्राह्मणों को भोजन कराने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है तथा धन-धान्य,सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है – महाभारत।

कल विशेष

यायीजययोग सायं – 05:21 मि. से रात्रि – 04:51 मि. तक,भद्रा स्वर्ग की प्रातः – 06:03 मि. से।

राशिफल

मेष राशि – आज दिन कम ठीक है। कोई दुखदाई खबर मिल सकती है। किसी कार्य के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा हानि संभव है। दूसरों से अपेक्षा न करें।

वृष राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। व्यावसा में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। बने बनाये कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझ-बुझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम-प्रसंग सफल होंगे।

मिथुन राशि – आज सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा दुखी रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।

कर्क राशि – आज आप परिवार को लेकर चिंतित रहेंगे।अपने आप को व्यवस्थित करें।मानसिकता के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।

सिंह राशि – आज दिन ठीक नहीं है। पारिवारिक चिंता के कारण दूसरों पर अपना क्रोध प्रदर्शित नहीं करें शांत रहें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।

कन्या राशि – आज दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।

तुला राशि – आज दिन भर आपके ऊपर आलस्य हावी रहेगा। अपनी संगत एवं रहन सहन बदलें। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार तथा लाभ होगा।

वृश्चिक राशि – आज दिन के प्रारंभ में कार्य धीमी गति होगा। माता-पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

धनु राशि – आज दिन कष्टकारी हो सकता है। संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें। गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी।

मकर राशि – आज जीवन साथी के साथ विवाद से बचें। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलों में आपका विरोध होगा। विवाद न करें।

कुंभ राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। संतान के कारण किसी से विवाद संभव है। आप की निर्णय शक्ति बहूत कमजोर है, इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

मीन राशि – आज दिन उचित नहीं है। क्रोधावेश हावी रहेगा अतः विवाद से बचें। दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर:ब्लूमिंग स्कूल के प्रबंध निदेशक ने आवास पर आयोजित किया होली मिलन समारोह, महापौर दीपक बाली का हुआ जोरदार स्वागत

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो(13 मार्च 2025) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित वीरभूमि एन्क्लेव …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-