Breaking News

देवभूमि पर्वतीय महासभा के उपाध्यक्ष का स्वागत

काशीपुर ।देवभूमि पर्वतीय महासभा के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी का गिरीताल रोड स्थित युवा कांग्रेस नेता शिवम शर्मा के कार्यालय पर दर्जनों युवाओं ने स्वागत किया। 

युंका नेता शिवम शर्मा तथा अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवभूमि पर्वतीय महासभा का उपाध्यक्ष बनने पर प्रदीप जोशी का माल्यार्पण कर बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि प्रदीप जोशी एक युवा व सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय व्यक्तित्व है। पर्वतीय समाज ही नहीं वरन हरेक युवा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं। उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी ने कहा कि वह पर्वतीय महासभा के सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर देंगे ताकि संगठन से जुड़कर समाज और देशहित में अपना योगदान दे सकें। इस मौके पर शुभम उपाध्याय, निशु शर्मा, अनुपम नेगी समेत दर्जनों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

फर्जी बलात्कार मुकदमे से वसूली करने वाला गैंग बेनकाब, दरोगा निकला सरगना, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this इस कार्रवाई को आम लोगों के लिए न्याय की दिशा में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-