Breaking News

बड़ी खबर :डैम से तीन युवतियों के शव बरामद, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ये हत्याएं है या दुर्घटना? इसको लेकर पुलिस की जांच एजेंसी गहन छानबीन में जुट गई है।

@शब्द दूत ब्यूरो (09 अक्टूबर 2022)

झाँसी । यहाँ बांध से एक के बाद एक तीन युवतियों के शव बरामद होने से हड़कंप मच गया है। मृतक लड़कियों की उम्र 25, 19 व 20 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। तीनों शवों पर चोट के कोई निशान नहीं है।

मामला झांसी जिले की मऊरानीपुर तहसील का है। सपरार डैम में लोगों ने बीते रोज एक लड़की का शव तैरता देखा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवती के शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।इसी दौरान दो और युवतियों के शव भी उसी डैम में लोगों ने देखे। लगातार तीन शव बरामद होने से वहाँ सनसनी फैल गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण चौरसिया मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तैराकों की मदद से दोनों शव पानी से निकलवाये। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवतियों के तीन शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी मच गई।

शवों की शिनाख्त को लेकर जो खबर अभी आ रही है उसके मुताबिक तीनों लड़कियां मऊरानीपुर की ही रहने वालीं थीं। इनमें दो बहनें व एक उनकी सहेली थी। प्रारंभिक जानकारी आ रही है कि ये तीनों युवतियां मध्यप्रदेश के बागेश्वर धाम के लिए निकलीं थीं।

अब पुलिस इस हादसे का पता लगाने में जुट गई हैं कि आखिर इन तीनों युवतियों के साथ क्या हुआ? इनकी हत्या हुई या ये एक दुर्घटना है। फिलहाल जांच जारी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जब इंदिरा गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी के सिर पर तान दिया था छाता, राजनीतिक मतभेद थे आज की तरह व्यक्तिगत शत्रुता नहीं, क्या है इस तस्वीर की पूरी कहानी?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारतीय राजनीति का इतिहास केवल सत्ता परिवर्तन, चुनावी संघर्ष …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-