Breaking News

ब्रेकिंग :कार दुर्घटना में दो की मौत, तीन घायल, पुलिस मौके पर

@शशांक राणा

चमोली (08 अक्टूबर 2022) । दशोली ब्लॉक के बिरही निजमुला सड़क पर एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर थाना चमोली की पुलिस मय फोर्स मौके के लिए रवाना  हो गयी।

आरंभिक जानकारी के अनुसार बिरही निजमुला सड़क पर गाड़ी गांव के समीप के कार दुर्घटना ग्रस्त हो गयी जिसमे 2 लोगों की मौके पर ही मौत की सूचना है। वही 3 गम्भीर घायल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार में सवार लोग जोशीमठ विकासखण्ड के हैं जो किसी काम से निजमुला क्षेत्र में गए थे। इस दौरान कार दुर्घटना ग्रस्त हो गयी।

स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस को सूचित किया गया और बड़ी संख्या में स्थानीय मौके से घायलों की निकालने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा कि एक घायल की स्थिति गम्भीर बनी हुई है। पुलिस मौके के लिए रवाना हो गईं है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज : भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर जताया शक, पुलिस जांच में जुटी

🔊 Listen to this घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-