Breaking News

बड़ी खबर :मुरादाबाद ठाकुरद्वारा काशीपुर राजमार्ग की दशा सुधरेगी, केन्द्र ने स्वीकृत किये 2006.82 करोड़, सीएम धामी ने केन्द्र का जताया आभार

@शब्द दूत ब्यूरो (07 अक्टूबर 2022)

देहरादून । मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य में NH-74 खंड के मुरादाबाद – ठाकुरद्वारा – काशीपुर, मुरादाबाद और काशीपुर बाईपास सहित सेक्शन के सुधार और उन्नयन के कार्य को 2,006.82 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दिए जाने पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सङक परिवहन व राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास के हाईवे से निश्चित रूप से उत्तराखण्ड में पर्यटन और उद्योगों के विकास को बल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य में कनेक्टीवीटी में अभूतपूर्व काम हुआ है। जिसका लाभ भी राज्य को हो रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सही जानकारी :शंख हड्डी से नहीं, समुद्री जीव की बनाई कैल्शियम कार्बोनेट की खोल से बनता है

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) शंख को लेकर आम लोगों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-