Breaking News

बड़ी खबर :अंकिता का शव बरामद, सीएम धामी ने जांच के लिए एसआईटी गठित की

@शब्द दूत ब्यूरो (24 सितंबर 2022)

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुखी ह्रदय से बताया है कि आज प्रातः काल बेटी अंकिता का पार्थिव शव बरामद कर लिया गया। इस हृदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है।

उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक पी. रेणुका देवी जी के नेतृत्व में एस आई टी का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से त्वरित जांच के भी आदेश दे दिए हैं। आरोपियों के गैर कानूनी रूप से बने रिजॉर्ट पर बुल्डोजर द्वारा करवाई भी कल देर रात की गई है। हमारा संकल्प है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में बड़ी खबर आ रही है चीला नहर में तलाशी के दौरान एसडीआरएफ को शव मिला है। शव की शिनाख्त के लिए अंकिता के परिजनों को बुलाया गया था । बता दें कि आरोपियों ने अंकिता को चीला नहर में फेंका था।

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-