Breaking News

बड़ी खबर :उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की समूह ग की परीक्षा तिथियों का कैलेंडर घोषित, जानिये कब होंगी ये परीक्षाएँ

@शब्द दूत ब्यूरो (20 सितंबर 2022)

देहरादून । उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार की अध्यक्षता में आज हुई आयोग की बैठक में राज्य के विभिन्न समूह ग की परीक्षाओं के विज्ञापन प्रकाशन एवं प्रस्तावित परीक्षा तिथि निर्धारित कर दी गयी है।

परीक्षाओं की निर्धारित कैलेण्डर के अनुसार पुलिस आरक्षी-पीएसी/आई.आर.बी/अग्निशामक की विज्ञापन प्रकाशन तिथि 07 अक्टूबर, 2022 और परीक्षा 18 दिसम्बर, 2022 राजस्व उप निरीक्षक/लेखपाल की विज्ञापन प्रकाशन तिथि 14 अक्टूबर, 2022 और परीक्षा 08 जनवरी, 2023, वन आरक्षी की विज्ञापन प्रकाशन तिथि 21 अक्टूबर, 2022 तथा परीक्षा  22 जनवरी, 2023, सहायक लेखाकार/लेखा परीक्षक की विज्ञापन प्रकाशन  28 अक्टूबर, 2022 एवं परीक्षा  12 फरवरी, 2023  को होंगी।

बैठक में सदस्यगण प्रो. (डॉ) जगमोहन सिंह राणा, डॉ० रवि दत्त गोदियाल,  अनिल कुमार राणा, श्रीमती नन्दी राजू श्रीवास्तव, डॉ० ऋचा गौड़ एवं आयोग के सचिव  गिरधारी सिंह रावत, परीक्षा नियंत्रक  एस०एल० सेमवाल, विधि सलाहकार श्रीमती सविता चमोली तथा उपसचिव डॉ० प्रशान्त उपस्थित रहे।

बैठक के बाद आयोग के अध्यक्ष डाॅ राकेश कुमार ने मुख्य सचिव डाॅ एस एस संधू से भेंट की। उन्होंने कहा कि शासन और विभागीय नियमावलियों के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षाओं के आयोजन के लिए आयोग युद्धस्तर पर पुख्ता तैयारियां कर रहा है। अभी प्रथम चरण की परिक्षाओ की तिथियों का निर्धारण किया गया है। जल्द ही अन्य परिक्षाओ की तिथियां भी निर्धारित की जाएंगी। मुख्य सचिव ने कहा कि शासन द्वारा आयोग को हर प्रकार से सहयोग किया जाएगा।

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-