Breaking News

आज का पंचाग :कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*15 सितंबर 2022*

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – आश्विन।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – गुरूवार।
ऋतु – वर्षा।
तिथि – पंचमी दिन – 12:47 मि. तक उपरांत षष्ठी।
नक्षत्र – भरणी दिन – 10:55 मि. तक उपरांत कृत्तिका।
योग – व्याघात दिन – 09:26 मि. तक उपरांत हर्षण।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मेष सायं – 05:17 मि. तक उपरांत वृष।
सूर्य राशि – सिंह।
सूर्य नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी।
दिशाशूल – दक्षिण में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 01:31 मि. से 03:01 मि. तक‌।
सूर्योदय – 05:58 मि.।
सूर्यास्त – 06:10 मि. ।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं ।

आज विशेष

पंचमी श्राद्ध,चन्द्र षष्ठी व्रत,चंद्रोदय रात्रि – 09:24 मि. पर,यात्रा में वर्जित यमघंट योग दिन – 10:55 मि. से,गुरु पूर्णा से सिद्धि योग दिन – 12:47 मि. तक।

कल विशेष

षष्ठी श्राद्ध,भद्रा स्वर्ग की दिन – 01:40 मि. से रात्रि – 02:19 मि. तक,दोषसंघ विनाशक रवियोग तथा यात्रा में वर्जित यमघंट योग दिन – 12:23 मि. से,शुक्र नंदा से सिद्धयोग दिन – 01:40 मि. तक।

राशिफल

मेष राशि – आज दिन सामान्य है परन्तु आपको सावधानी बरतनी होगी।अपने ही लोग आप के विरोध में खड़े हो सकते हैं।क्रोध करने से बचें।मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा।जीवन साथी से प्रेम का व्यवहार करें। कुछ ऐसी घटनाएं घट सकती हैं जिनसे आपको परेशानी आ सकती है।

वृष राशि – आज अपने कार्य पूरे करने हेतु दूसरों को दुखी करना उचित नहीं है।समाज में प्रतिष्ठा मिलने वाली है।धन लाभ का योग रहा है। अधिक लालच में मत पड़ें। आलस्य करना उचित नहीं है।

मिथुन राशि – आज खुद से बातें करें जो कार्य आप कर रहे हैं उन पर चिंतन मनन भी करें। कुछ रचनात्मक करने का दिन है। दैनिक कार्यों के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है परन्तु जो भी कार्य आप करेंगे उनमें सफलता मिलेगी।

कर्क राशि – आज अचानक यात्रा का योग बन रहा है। आर्थिक तौर दिन शुभ है। धन अर्जित करने का अवसर मिल रहा है। आज का दिन थकान भरा हो सकता है। कोई करीबी मित्र कार्यों में उलझनें पैदा कर सकता है। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन के योग दिखाई दे रहा है।

सिंह राशि – आज दोपहर तक कुछ परेशानियां संभव है। पुनः सब सामान्य हो जाएगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहा है। मन को एकाग्र रखें अन्यथा परेशानी आ सकती है।रिश्तेदारों से मदद मिल सकती है।

कन्या राशि – आज दैनिक कार्यों में कुछ व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। छोटे-छोटे कार्यों के लिए बड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारीयों हेतु सामान्य लाभ के योग बन रहे हैं।सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा और नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।

तुला राशि – आज भागदौड़ की जिंदगी से अलग हटकर थोड़ा आराम करने की आवश्यकता है। स्वयं से बातें करके स्वयं की कार्य क्षमता का आंकलन करें और कार्य करने के तरीके में बदलाव लाएं। कुछ ऐसे लोगों से मिलेंगे जो भविष्य में तरक्की के लिए मददगार साबित हो सकते हैं। लेखन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि – आज क्रोध से बचें वाणी में मधुरता बनाए रखें अन्यथा हानि हो सकती है। जितना सम्मान दूसरों का करेंगे उतना ही प्यार और सम्मान आपको मिलने वाला है। खर्च का योग रहा है। विवेक और धैर्य आवश्यक है। मन को एकाग्र करने के लिए प्रयास रत रहें।

धनु राशि – आज आर्थिक लाभ के योग रहा है।कोई ऐसा काम कर सकते हैं जिससे भविष्य तक लाभ होगा। दूसरों पर शीघ्र ही विश्वास कर लेते हैं परन्तु ऐसा करने से बचें। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज तेज चाल से दूर रहें और सड़क पार करते समय भी सावधानी बरतें।

मकर राशि – आज दैनिक कार्यों के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी से भरपूर प्रेम मिलेगा अतः जीवन साथी से मन की बातें करें रिश्तों में मजबूती आएगी और विश्वास बढ़ेगा। लोग आपकी बातों को सुनेंगे। भाग्य आपके साथ है। दिन में कुछ घटनाएं आपके हित में रहेंगी और आपको लाभ देने वाली होंगी।

कुम्भ राशि – आज कोई पुराना मित्र परेशानी का कारण बन सकता है।अचानक यात्रा के योग भी बन रहा है जो कि आपके लिए फलदाई है और इससे रुके हुए कार्यों में गति आएगी।समय का ध्यान देने की आवश्यकता है।जो सामान पास है उनसे ही काम चलाने की कोशिश करें।

मीन राशि – आज दिमाग से कार्य करना होगा। मेहनत और बुद्धि से आप धन अर्जित कर सकते हैं। किसी ऐसे मित्र से मुलाकात हो सकती है जो आपके मन को प्रसन्न कर देगा पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करने से बचें। विवेक से ही आपके सारे काम बनने वाले हैं।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Check Also

आखिर संसद का मौसम गड़बड़ क्यों ?वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल बता रहे पूरा हाल

🔊 Listen to this संसद के बजट सत्र का मौसम खराब हो रहा है। खासतौर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-