Breaking News

काशीपुर: उपजिलाधिकारी को देख सरपट भागे अवैध खनन कर रहे लोग, बड़ी कार्रवाई, देखिए सीसीटीवी फुटेज

https://youtu.be/Utda_CjL6uc

@शब्द दूत ब्यूरो (09 सितंबर 2022)

काशीपुर। अवैध खनन करने वालों पर उपजिलाधिकारी के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। बीती रात उपजिलाधिकारी अअभयप्रताप सिंह ने इन पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एसडीएम के वाहन को देखते ही अवैध खनन करते  ड्राइवर, कंडक्टर वाहन छोड़ कर भागते नजर आए।

अवैध खनन कर रहे लोगों का भागने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि उप जिलाधिकारी द्वारा की गई छापेमारी के दौरान वाहन चालक अपने-अपने वाहन छोड़कर भागते नजर आ रहे हैं।

छापेमारी के दौरान कुछ गाड़ियां अलीगंज रोड से बहल पेपर मिल की तरफ भाग गई, जैसे ही उप जिला अधिकारी मौके पर पहुंचे गाड़ी के चालक वहां से भाग गए। मौके पर 4 गाड़ियों का चालान परिवहन विभाग के द्वारा कराया गया । प्रत्येक गाड़ी का 15 हजार रुपए का चालान किया गया। अवैध खनन पर कार्रवाई आज सुबह भी जारी रही। कुंडेश्वरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली सीज करते हुए 80 हजार रुपए का चालान किया गया।

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-