Breaking News

उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाकर सीबीआई से कराई जाय भर्ती घोटालों की जांच, कांग्रेस नेता ने भेजा राष्ट्रपति को ज्ञापन

@शब्द दूत ब्यूरो (08 सितंबर 2022)

देहरादून । कांग्रेस के प्रदेश सचिव आनंद सिंह मेहरा ने महामहिम राष्ट्रपति को पत्र लिखकर उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन की मांग की एवं यूकेएसएसएससी और विधानसभा भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच हो जो भी शामिल हैं। उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो।

प्रदेश सचिव आनंद मेहरा ने कहा उत्तराखंड की भर्ती घोटालों में पूरी की पूरी सरकार लिप्त है अभी तक प्रदेश में जो भी भर्ती घोटालों की गिरफ्तारी हुई है वह तो सिर्फ छोटे प्यादे हैं। इन सभी भर्ती घोटालों में उत्तराखंड के दिग्गज नेता सरकार में बैठे मंत्री कई लोगों के हाथ हैं। लेकिन कोई भी टीम अभी तक उन तक नहीं पहुंच पाई इसलिए जरूरी है कि इस भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच हो। यही उत्तराखंड देव भूमि के बेरोजगार युवाओं एवं उत्तराखंड को न्याय दिलाने का एकमात्र उपाय है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-