Breaking News

केदारनाथ: मॉनसून के बाद अब फिर बड़ी संख्या में पहुंचने लगे तीर्थयात्री, हवाई यात्रा के लिए पहुंचने लगी हेली कंपनियां

@शब्द दूत ब्यूरो (06 सितंबर, 2022)

केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण के लिए हेली कंपनियां केदारघाटी पहुंचने लगी है। फिलहाल तीन कंपनियां केदारघाटी के अलग-अलग हेलीपैड से धाम के लिए सेवाएं दे रही हैं। हेली कंपनियों के कार्यालय काउंटरों पर टिकट के लिए प्रतिदिन अच्छी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। दस सितंबर से अन्य कंपनियों के भी पहुंचने की उम्मीद है। बाबा केदार की यात्रा में कपाट खुलने के बाद से अभी तक कुल 93,335 यात्री हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंच चुके हैं।

इस वर्ष 6 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में आठ कंपनियों के नौ हेलीकॉप्टरों ने सेवाएं शुरू की थीं। बरसाती सीजन शुरू होने तक 91 हजार से अधिक यात्री धाम पहुंच चुके थे। बरसात के चलते 30 जून तक सात कंपनियों के हेलीकॉप्टर लौट गए थे जबकि पूरे बरसात में हिमालयन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर केदारनाथ के लिए सेवाएं देता रहा। वहीं, हेली कंपनियां भी केदारघाटी लौटने लगी हैं। अभी चिप्सन और एरो हेली एविएशन के हेलीकॉप्टर केदारनाथ के लिए उड़ान भर रहे हैं।

इधर, केदारनाथ यात्रा हेलीकॉप्टर सेवा नोडल अधिकारी एवं जिला साहसिक खेल और पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि दस सितंबर तक अन्य हेली कंपनियों के भी केदारघाटी पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने यात्रियों से ऑनलाइन बुकिंग के शिड्यूल के हिसाब से यात्रा पर आने की अपील की है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-