Breaking News

काशीपुर में बालाजी की भव्य शोभायात्रा जयकारों के साथ निकली

@शब्द दूत ब्यूरो( 06 सितंबर 2022)

काशीपुर। श्री बालाजी महाराज के 31 वें विराट नगर भ्रमण के अवसर पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा का भाजपा नेता दीपक बाली और विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने दीप प्रज्वलित कर बालाजी शोभायात्रा का शुभारंभ किया और समस्त समाज के लिए मंगल कामनाएं की । पूजा अर्चना महंत रमेश अरोरा ने कराई ।

बैंड बाजों की मधुर धुन के साथ यह शोभायात्रा सांय करीब साढे चार बजे किला बाजार से शुरू हुई और नगर के मुख्य बाजार महाराणा प्रताप चौक व रामनगर रोड होते हुए जसपुर खुर्द स्थित श्री बालाजी मुक्तिधाम मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में बालाजी के सैकड़ों भक्त स्त्री पुरुष एवं बच्चे बालाजी की ध्वजा लेकर जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में शामिल महाकाल, खाटू जी श्याम, बांके बिहारी , शिव परिवार, वैष्णो माता, राम दरबार एवं बालाजी की भव्य झांकियों का जगह जगह दर्शन कर शहर वासियों ने पुष्प वर्षा की।

आयोजकों ने विधायक त्रिलोक सिंह चीमा तथा दीपक बाली को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। शोभायात्रा में अनिल वर्मा अनिल चावला, आकाश गर्ग, रजत ,राधेश्याम प्रजापति, कृष्ण कुमार अग्रवाल, मनोज सेठी ,राकेश कुमार ,पंडित रूपेश शास्त्री प्रेम शास्त्री अनिल कपूर आकाश गर्ग, सुनील कुमार प्रजापति आदि का विशेष योगदान रहा । वही धर्म यात्रा महासंघ के महामंत्री के के अग्रवाल ,पवित्र शर्मा अमित सक्सेना सहित अनेक भक्तजन मौजूद थे। शोभायात्रा के मुक्तिधाम पहुंचने पर विशाल भंडारे और रात 9:00 बजे से विशाल जागरण कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-