Breaking News

काशीपुर :कल 4 सितंबर से शहर के इन क्षेत्रों में होगी विद्युत कटौती

@शब्द दूत ब्यूरो (03 सितंबर 2022)

काशीपुर। विद्युत उपभोक्ताओं को सितम्बर माह में भी लगभग सात दिन बिजली कटौती से जूझना पड़ेगा। इस बार 4 सितंबर रविवार से 17 सितंबर तक नगर के विभिन्न हिस्सों के बिजली उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति वंचित रहना पड़ेगा।

4, 7, 9, 12, 14, 16 तथा 17 सितंबर को प्रातः 9 से सायं 6 बजे तक पूर्ण या आंशिक रूप से बिजली लाइन पर तार बदलने की वजह से शट डाउन रहेगा।

जानकारी के अनुसार 33/11 केवी उपकेन्द्र पक्काकोट से 132 केवी उपकेंद्र जसपुर तक 33 केवी लाईन एवं 132 केवी काशीपुर से 33 केवी एनडी नगर उपकेंद्र की 33 केवी लाईन के तार बदले जाने हैं। जिसके लिए ठेकेदार ने शटडान की मांग की है। इस दौरान शहर  में विद्युत आपूर्ति के प्रभावित होने  वाले क्षेत्रों में पक्काकोट, अल्ली खां, काजीबाग, खालसा, गौतम नगर, मुरादाबाद रोड, थाना साबिक, किला एवं पक्काकोट से संबंधित अन्य क्षेत्र शामिल हैं ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-