Breaking News

दुखद :केजीएफ फिल्म से प्रेरित होकर की चार चौकीदारों की निर्मम हत्या,पुलिस ने धर दबोचा, वजह जानकर आप हैरान रह जायेंगे

केजीएफ फिल्म से प्रेरित होकर बना सीरियल किलर

@शब्द दूत ब्यूरो (03 सितंबर 2022)

देश में इन दिनों फिल्मों के समर्थन और बॉयकॉट का दौर चल रहा है। मध्य प्रदेश में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने चौकीदारों की हत्या का सिलसिला शुरू कर दिया। चार हत्यायें करने के बाद आखिरकार वह पुलिस की पकड़ में आ ही गया। और जब उसने हत्या के पीछे की वजह बताई तो पुलिस भी हैरान रह गई।

यहाँ सागर जिले में शिवप्रसाद नामक व्यक्ति ने रात में ड्यूटी पर सो रहे तीन चौकीदारों की निर्मम हत्या कर दी। उसके बाद गुरुवार – शुक्रवार की रात भोपाल में भी उसने एक चौकीदार की सर फोड़ कर बड़े ही वीभत्स ढंग से एक और चौकीदार की हत्या को अंजाम दिया। इस हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि आरोपी को भोपाल के खजूरी इलाके में चौकीदार की हत्या के बाद मोबाइल की लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फिल्म केजीएफ-2 के किरदार रॉकी भाई से प्रभावित है। वह सिक्योरिटी गार्ड्स को मारने के मिशन पर है। वह ऐसे सिक्योरिटी गार्ड्स को निशाना बनाता था, जो ड्यूटी पर सोते थे। हत्या के बाद उनसे मोबाइल और पैसे लूट लेता था। आरोपी 8वीं तक पढ़ा-लिखा है और गोवा में नौकरी कर चुका है। आरोपी ने बताया कि वह ‘रॉकी भाई की तरह गैंगस्टर बनना चाहता था। इसके लिए रुपये जमा कर रहा था। आगे उसकी योजना पुलिस वालों को निशाना बनाने की थी। ऐसा करके वह प्रसिद्ध होना चाहता था।

पकड़े गए आरोपी के आधार कार्ड में उसका नाम शिव प्रसाद है।वह सागर जिले के केसली थाने के अंतर्गत रहता है।उन्होंने कहा कि सागर में तीन चौकीदारों की हत्याएं उसने की थीं। हम उससे और अधिक जानकारी हासिल करने के लिए उससे पूछताछ कर रहे है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-