Breaking News

दुखद :भाजपा नेता के बेटे बेटी ने की खुदकुशी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

दोनों भाई बहन के शव फंदे से लटके मिले। खुदकुशी का कारण क्या रहा यह अभी जांच का विषय है।

@शब्द दूत ब्यूरो (26 अगस्त 2022)

गोरखपुर। एक दुखद घटनाक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष के बेटे और बेटी ने फांसी पर लटक कर खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने  बताया कि गोरखपुर जिले में खजनी थाना क्षेत्र के रामपुर मलौली निवासी छोटेलाल की पुत्री पूनम (23 साल) और पुत्र सोनू (20 साल) का शव घर में कमरे के अन्दर फंदे से लटकता मिला। इसकी सूचना तत्काल परिवार वालों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार खजनी थाना क्षेत्र के रामपुर मलौली निवासी छोटेलाल मौर्य भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं। आज शुक्रवार की दोपहर उनके घर पर कुछ लोग आए थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक पूनम और सन्नी ने सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक घर पर आए लोगों को चाय पानी भी दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इसके बाद दोनों भाई बहन में किसी बात को लेकर बहस हो गई। एक बजे के आसपास नए घर के पीछे पुराना मकान है, वहीं पर दोनों एक ही कमरे में फंदे लगा लिया।

छोटेलाल मौर्या के पांच बच्चे हैं। जिनमें 3 लड़की और 2 लड़के हैं। सबसे बड़ी बेटी पूनम सेंटएंड्रयूज से लॉ कर रही थी। पूनम के बाद दूसरे नंबर का बेटा सोनू उर्फ सन्नी बीए में एडमिशन के लिए प्रयासरत था। अन्य तीन बच्चों में पूजा तीसरे नम्बर की बेटी वहीं प्रीति चौथे नम्बर की बेटी जबकि रवि प्रताप पांचवा नम्बर का बेटा है।

एक साथ भाई-बहन के खुदकुशी करने से परिवार के साथ पूरा गांव सन्न रह गया। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असल वजह पता चल पाएगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आदि कैलाश और ऊं पर्वत यात्रा पर पहुंचा काशीपुर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दल, श्रद्धालुओं ने साझा किए आध्यात्मिक अनुभव

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (27 मई 2026) काशीपुर /पिथौरागढ़। कांग्रेस के प्रदेश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-