Breaking News

काशीपुर :सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमैण्ट के छात्रों ने टैक्सटाइल कंपनी का भ्रमण कर प्रबंधन की बारीकियां जानी

@शब्द दूत ब्यूरो (23 अगस्त 2022)

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट एण्ड लॉ कॉलेज, काशीपुर के बीबीए, बीसीए एवं बी.कॉम. (ऑनर्स) के विद्यार्थियों ने जसपुर के टैक्सटाईल पार्क स्थित रूई से धागे का निर्माण करने वाली “सिवान्ता स्पिनटेक्स प्रा. लि. टैक्सटाईल कम्पनी” का औद्योगिक भ्रमण कर प्रबन्धकीय के गुणों को सीखा।

संस्थान की यूजी विभाग की प्राचार्या डॉ. निमिषा अग्रवाल ने बताया कि संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेण्ट अधिकारी आनन्द सिंह, पंकज रावत एवं असिस्टेण्ट प्रोफेसर अर्शी सिद्दीकी के नेतृत्व में गये  छात्र-छात्राओं के दल ने सर्वप्रथम कम्पनी के प्रोडक्शन मैनेजर  मनोज वर्मा के नेतृत्व में प्लाण्ट का भ्रमण किया एवं कम्पनी में निर्मित होने वाले पॉलिस्टर यार्न, पॉलिस्टर विस्कोसी यार्न सहित विभिन्न प्रकार के पॉलिस्टर और धागों के बनने की प्रक्रिया को विस्तार से समझा।

प्लांट मैनेजर ने विद्यार्थियों को कम्पनी में निर्मित होने वाले उत्पादों की आयात एवं निर्यात की प्रक्रिया को को भी समझाया और अन्त में विद्यार्थियों के उत्सुक सवालों के जवाब दिये। औद्योगिक भ्रमण कर लौटे विद्यार्थी काफी उत्साहित हैं। ज्ञात रहे कि पूर्व में भी कम्पनी के स्वामी  विनीत अजीत सरिया के परम सहयोग से विद्यार्थी कम्पनी का औद्योगिक भ्रमण कर चुके हैं।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-