Breaking News

उत्तराखंड: विधायक जी क्या अब भी समझ नहीं आया कि क्या होता है डबल इंजन

@शब्द दूत ब्यूरो (21 अगस्त, 2022)

वायरल हो रहे एक वीडियो में ज़िले के उत्तराखंड की पुरोला विधानसभा सीट से विधायक दुर्गेश्वर लाल एक बरसाती नाले को पार करने के लिए संघर्ष करते दिख रहे हैं। वीडियो में एक उफनता हुआ बरसाती नाला है, जिसे एक बल्ली पर संतुलन साधकर पार करते हुए स्कूली बच्चे दिखाई दिए। एक न्यूज़ चैनल ने उत्तराखंड के उन बच्चों का वीडियो दिखाया था, जो जान का जोखिम लेकर बरसाती नाला पार करने पर मजबूर थे। भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल उसी नाले को पार करने में जूझते हुए नज़र आ रहे हैं।

विधायक दुर्गेश्वर लाल भी इसी पर्वत क्षेत्र के फिताडी गांव के हैं। बताया जा रहा है कि लाल भी जब गांव से लौटे तो उन्हें भी इस बरसाती नाले को पार करने में संघर्ष करना पड़ा। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो के बाद अब सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। जब विधायक खुद संघर्ष करते नजर आ रहे हैं, तो बरसात के मौसम में ग्रामीणों की दुविधा को बखूबी समझा जा सकता है।

सवाल इसलिए बड़ा है क्योंकि ये डबल इंजन कही जाने वाली भाजपा सरकार के विधायक हैं। जिनकी पार्टी की उत्तराखंड में सरकार है और इलाके में सड़क मार्ग ध्वस्त हुए साथ दिन से ज़्यादा बीत चुके हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-