Breaking News

ब्रेकिंग :जम्मू-कश्मीर के राजौरी आर्मी कैंप में आतंकी हमला, तीन जवान शहीद, दो फिदायीन आतंकी ढेर, सर्च आपरेशन जारी

@शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2022)

जम्मू कश्मीर से एक बुरी खबर आ रही है। यहाँ राजौरी से 25 किलोमीटर दूर हुये एक आतंकी हमले में सेना के तीन जवान शहीद हो गये हैं जबकि दो आतंकी ढेर किये गये हैं। हमले में सेना के कुछ जवान घायल भी हुये हैं। मारे गए आतंकी सुसाइड बॉम्बर बताये जाते हैं।

इलाके में सर्च आपरेशन जारी है। बताया जाता है कि आतंकियों ने सेना की एक कंपनी की ऑपरेटिंग बेस पर आत्मघाती हमला किया। हमले के बाद वहां हड़कंप मच गया। सुरक्षाबलों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। आतंकी हमला हमला राजौरी के दाराल इलाके के परगल में हुआ है।

इस आतंकी हमले को 15 अगस्त से पहले  कश्मीर में बड़ी साजिश माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार यहाँ राजौरी के दारहाल इलाके के परगल में सेना के कैंप फेंस को आतंकी पार कर रहे थे। सेना के जवानों ने आतंकियों को पकड़ने की कोशिश की। इसी बीच उन्होंने हमला कर दिया।

एडीजीपी मुकेश सिंह जम्मू क्षेत्र इस हमले में तीन जवानों के शहीद होने और दो आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि की है। जबकि सेना के दो जवान गंभीर घायल हैं जिनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। दारहल थाने से 6 किलोमीटर दूर तक सुरक्षाबलों की कई टीमें लगाई गई हैं। आतंकियों की तलाश जारी है।

Check Also

इतिहास के पन्नों से :कुमाऊँ के कत्यूरी राजवंश की पूरी कहानी,अपनी गौरवशाली राजनीतिक विरासत को जानिये

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) कुमाऊँ के इतिहास में कत्यूरी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-