Breaking News

काशीपुर में अगस्त क्रांति पर की स्मृति में भारत जोड़ो तिरंगा शंखनाद यात्रा आयोजित

@शब्द दूत ब्यूरो (10 अगस्त 2022)

काशीपुर। स्वतंत्रता संग्राम में 1942 की अगस्त क्रांति भारत छोड़ो आंदोलन की याद में कांग्रेस की प्रत्येक जिले में 75 किमी लंबी भारत जोड़ो तिरंगा शंखनाद यात्रा के प्रथम चरण में काशीपुर विधानसभा में भी बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग कर देश की एकता और अखंडता पर बल दिया ।

काशीपुर विधानसभा प्रत्याशी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एन.सी. सिंह बाबा के नेतृत्व में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ग्राम सभा रामपुरा-धनोरी- प्रतापपुर- गौशाला- चांदपुर और गोपीपुरा के ग्रामीण क्षेत्रों में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग करते हुए शहीद हिमांशु नेगी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रत्याशी प्रत्याशी एन.सी. सिंह बाबा ने कहा कि आजादी का आंदोलन देश की एकता और अखंडता के लिए काम करने को सिखाता है, उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कभी तिरंगे को महत्व दिया, आज वही लोग तिरंगे को लेकर लोगों को देशभक्ति का प्रमाण पत्र दे रहे हैं। हिंदुस्तान केवल महात्मा गांधी की विचारधारा से चलेगा, नाथूराम गोडसे की विचारधारा से नहीं ।

इस अवसर पर पीसीसी सचिव व उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल, पीसीसी सचिव जितेंद्र सरस्वती, मुक्ता सिंह, उमेश जोशी, दीपिका गुड़िया, मनोज जोशी, मनसूर अली मंसूरी, त्रिलोक सिंह अधिकारी,शशांक सिंह, सुभाष पाल, विकल्प गुड़िया, इंदर सिंह, प्रभात साहनी, राहुल कंबोज,रोशनी बेगम, महेंद्र बेदी, जफर मुन्ना, मुशर्रफ हुसैन, रूद्र प्रताप सिंह, अनीस अंसारी, अनुपम शर्मा, गौरव चौधरी,सरिम सैफी, कुमकुम सक्सेना, जया शर्मा आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। वहीं कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी एन.सी. सिंह बाबा ने बताया कि यह यात्रा आगामी 15 अगस्त तक चलेगी और जिले के हर ब्लॉक में जनता के बीच पहुंचकर कांग्रेसी कार्यकर्ता जनता में जनजागरूकता का काम करेंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-