Breaking News

अमृत महोत्सव मनाने के लिए स्कूली बच्चों से पैसे मंगाने वाला शिक्षक निलंबित, तिरंगे के लिए मंगाये थे पैसे, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (07 अगस्त 2022)

स्कूल के हेडमास्टर द्वारा शासनादेश के नाम पर छात्र छात्राओं से घर से 15-15 रूपये तिरंगे के लिए लाने की बात कहने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है।

ये मामला हाथरस जिले के सहपऊ ब्लॉक के संविलियन विद्यालय बुढ़ाइच का है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में स्कूल का हेडमास्टर बच्चों से तिरंगा झंडा खरीदने के लिए 15-15 रुपये लाने की बात कह रहा था। इस बात की जानकारी मिलने पर बीएसए संदीप कुमार ने बीईओ शुभम कुमार को जांच करने के निर्देश दिए।

जांच में अमृत महोत्सव के दौरान तिरंगे झंडे के लिए शासनादेश को तोड़ मरोड़ कर शिक्षक 15-15 रूपये बच्चों से मंगाने की बात कह रहा था। यही नहीं शिक्षक की वेशभूषा  टीशर्ट व जीन्स थी। जो कि नियम विरुद्ध मानी गई। इस पर  बीएसए ने बीईओ शुभम कुमार की रिपोर्ट पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया।

निलंबन के दौरान दौरान शिक्षक हाथरस ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंडा में अटैच रहेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-