Breaking News

बड़ी खबर :योगी सरकार के मंत्री को कोर्ट ने चोरी में दोषी ठहराया फैसला आने से पहले हुये फरार, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप

@शब्द दूत ब्यूरो (06 अगस्त 2022)

कोर्ट में फैसला आने से पहले योगी मंत्रिमंडल के एक मंत्री फरार हो गए। कोर्ट ने उन्हें चोरी के मामले में दोषी करार दिया है। हालांकि कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में एमएसएमई मंत्री राकेश सचान को कानपुर की एसीएमएम तृतीय कोर्ट ने गिट्टी चोरी मामले में दोषी करार पाया है। जिसके बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया।

चोरी के जिस मामले में उन्हें दोषी ठहराया गया है वह 35 वर्ष पुराना है। राकेश सचान इससे पहले समाजवादी पार्टी में थे। जहाँ से उन्होंने राजनीति की शुरुआत की थी। वह 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने राकेश सचान को कानपुर देहात की भोगनीपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था और उन्होंने सपा के नरेंद्र पाल सिंह को हराकर जीत हासिल की थी। उन्हें उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में एमएसएमई मंत्री बनाया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-